एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने किया नामांकन, साथ नजर आये आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

Spread the love

Ranchi : रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ ने समाहरणालय में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, अमर बाउरी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत कई नेता मौजूद रहे. मोरहाबादी में विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद वह नामांकन के लिए निकल गये. इस दौरान हजारों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ उनके पीछे चल रहे थे.

खुली जीप में सवार भाजपा के वरिष्ठ नेता भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके समर्थन में चल रहे थे. रेडियम रोड से कचहरी चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचे. प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top