नगर निगम कर्मी गए हड़ताल पर, जरुरी काम अटकें, जानें क्या हैं मांगे ?

Spread the love

Ranchi: नगर निगम कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. जिस कारण आम जन के नगर निगम के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं. आम जनों के जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और होल्डिंग टैक्स से जुड़े काम नहीं हो पा रहे हैं. इसके कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हर दिन लोग अपने काम के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है. दूसरी ओर हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होने के कारण उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा है. उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम और राज्य सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. दूसरी ओर राजधानी रांची में साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम के दैनिक कर्मचारियों के जिम्मे है, इसलिए हड़ताल के कारण सफाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. सफाई कर्मचारी कचरा डंपिंग यार्ड में आकर सामान्य दिनों की तरह काम कर रहे हैं. हालांकि कई मोहल्लों में कचरा का उठाव नहीं हुआ है, जिसके कारण हर तरफ गंदगी देखी जा रही है.

क्या है मांग ?

  1. नगर निगम कर्मचारियों की मांग है कि सरकार दुर्गा पूजा से पहले सातवें वेतनमान की बकाया अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान करे.
  2. अनुकंपा के आधार पर चतुर्थ एवं तृतीय श्रेणी में नियुक्ति की जाए.
  3. मृतक नगर निगम कर्मचारियों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का भुगतान किया जाए.
  4. सभी कर्मचारियों को एमएसपी एवं एसीपी का लाभ दिया जाए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top