MS DHONI : रांची की सड़कों पर विंटेज बाइक चलाते दिखें ‘कैप्टन कूल’, देखें VIDEO

2 Min Read
MS DHONI : रांची की सड़कों पर विंटेज बाइक चलाते दिखें ‘कैप्टन कूल’, देखें VIDEO
Spread the love

Ranchi : रांची की सड़कों पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी व्हाइट कलर की विंटेज बाइक चलाते दिखे. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी पसंदीदा यामाहा R1-z मोटरसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं.

ट्विटर (X) पर मुफद्दल वोहरा नाम के हैंडल पर एमएस धोनी का एक हालिया वीडियो शेयर किया गया है. 11 सेकंड के इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर रांची में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं. इस बार उन्होंने अपने विंटेज कलेक्शन से सफेद रंग की यामाहा R1-z बाइक निकाली और इसके साथ उन्होंने चमकीले सुनहरे रंग का हेलमेट पहना हुआ था. इस वीडियो में वे इसी बाइक पर अपने घर जाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, वीडियो में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनकी ऐसी झलक देखकर भी फैंस काफी खुश हैं.

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

एमएस धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर यूजर्स एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन पर खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि एमएसडी और उनकी बाइक स्वर्ग में बनी जोड़ी है. दूसरे यूजर ने लिखा, आईपीएल खेलो, खेती करो, वर्ल्ड टूर करो, बाइक चलाओ, शानदार जिंदगी जियो… इसी तरह कई यूजर्स ने एमएस धोनी के इस लेटेस्ट वीडियो पर खूब कमेंट किए.

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स का कितना शौक है, यह तो हम सभी जानते हैं. उनके गैराज में 100 से ज्यादा विंटेज और स्पोर्ट्स बाइक्स का कलेक्शन है. धोनी हमेशा इन बाइक्स की सवारी करते भी नजर आते हैं.

इसे भी पढ़ें: Dumka : हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस, दो लोग झुलसे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *