Modi 3.0 : केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री बनाए गए संजय सेठ

Spread the love

Ranchi :  सांसद संजय सेठ को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है. नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है. वे लगातार दो बार रांची लोकसभा सीट से जीत चुके हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य मंत्रियों के साथ संजय सेठ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

संजय सेठ 40 साल से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय

 संजय सेठ चार दशक से भी ज्यादा समय से झारखंड की राजनीति में सक्रिय हैं. उनका जन्म 25 अगस्त 1959 को हुआ था. उनके पिता का नाम चंद नारायण सेठ और मां का नाम करुणा सेठ है. उन्होंने 27 नवंबर 1983 को नीता सेठ से शादी की थी. उनकी एक बेटी और एक बेटा है. वे कॉलेज जीवन से ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. उन्होंने बीकॉम, एलएलबी के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट इंडस्ट्रियल एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई की है. उन्होंने कानपुर, रांची और दिल्ली तीन जगहों से पढ़ाई की है.

सुबोधकांत सहाय को हराकर संजय सेठ पहली बार सांसद बने

संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट पर दूसरी बार जीत दर्ज की है. रांची से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को हराकर जीत दर्ज की थी. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने सुबोधकांत सहाय की जगह उनकी बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया. संजय सेठ ने यशस्विनी सहाय को 1,20,512 वोटों से हराया.सुबोधकांत सहाय को हराकर संजय सेठ पहली बार सांसद बने

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top