रांची रेलवे स्टेशन से नाबालिग बरामद, ओडिशा के रायगढ़ से किया था किडनैप, आरोपी भी गिरफ्तार

1 Min Read
रांची रेलवे स्टेशन से नाबालिग बरामद, ओडिशा के रायगढ़ से किया था किडनैप, आरोपी भी गिरफ्तार
Spread the love

Ranchi: ओडिशा पुलिस की सूचना पर रायगढ़ से किडनैप हुई नाबालिग को रांची रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है. इस मामले में एक आरोपी को भी आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि पुलिस ने आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार को सूचना दी थी कि रायगढ़ा निवासी एक नाबालिग लड़की को नवरंगपुर जिले के उमरकोट निवासी अमित दास ने अगवा कर लिया है. मामले को लेकर 19 मई को लांजीगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ (कांड संख्या 56/2024) आईपीसी की धारा 363/294/506/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

सूचना पर इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा को ऑपरेशन “रेल प्रहरी” के तहत कार्रवाई करते हुए रांची स्टेशन पर तलाशी ली और नन्हे फरिश्ते टीम के सुमन मिंज और अंजना कुमारी के साथ प्लेटफॉर्म संख्या एक पर नाबालिग लड़की के साथ आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया. इसके बाद लांजीगढ़ थाना पुलिस ने रांची आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया.

इसे भी पढ़ें: राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ : डोरंडा में फायरिंग, 10 साल के बच्चे को लगी गोली

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *