सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Spread the love

Ranchi : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री और रांची से सांसद संजय सेठ मंगलवार को सीमा पर तैनात सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे. रक्षा राज्य मंत्री लद्दाख के लेह में जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटेंगे. इसके लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार रक्षा राज्य मंत्री मंगलवार की सुबह नई दिल्ली से लेह जाएंगे. वहां सबसे पहले वे सैन्य युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद वे लेह के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित चौकियों का दौरा करेंगे और वहां तैनात जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे. इस दौरान मंत्री अग्रिम चौकी का भी दौरा करेंगे. कार्यक्रम के तहत सेठ जवानों के साथ संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. रक्षा राज्य मंत्री के लिए यह पहला अवसर है, जब वे सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे. इससे पहले कारगिल विजय दिवस पर भी रक्षा राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर में सेना के जवानों के बीच विजय उत्सव मनाया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top