मौसम विभाग ने जारी किया येल्लो अलर्ट, 18 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

Spread the love

Ranchi: पूरे राज्य में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है. जिसके चलते आने वाले दिनों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र का असर झारखंड में दिख रहा है. राज्य में पिछले मंगलवार से ही बारिश हो रही है. वहीं, 18 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की जानकारी दी गई है.

इसे भी पढ़े: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों का Transfer, सीएम के सचिव और राज्यपाल के प्रधान सचिव भी बदले

आने वाले दिनों में दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के आसार हैं. रांची, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, रामगढ़ और खूंटी के अलावा पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है. वहीं, 15 और 16 अगस्त को राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश की जानकारी दी गई है. राज्य में अधिकांश जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है. अगले तीन-चार दिनों तक हर जिले में अच्छी बारिश की संभावना है. साइक्लोनिक बारिश होगी, इसलिए बिजली भी गिर सकती है, लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है.

इसे भी पढ़े: रांची के होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पांच लड़कियों समेत 7 गिरफ्तार

WhatsApp Group

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top