रीमिक्स फॉल में नहाने के दौरान डूबा मारवाड़ी कॉलेज का छात्र, मौत

1 Min Read
Remix Fall
Spread the love

Ranchi : रीमिक्स फॉल में डूबने से मारवाड़ी कॉलेज के छात्र की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कोकर शक्ति नगर निवासी राहुल पांडे के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल पांडे अपने 6 दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने गया था. वह चार फीट गहरे पानी में नहा रहा था, लेकिन अचानक पानी बढ़ने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद राहुल पांडे के जिंदा होने की उम्मीद में लोग उन्हें पारस अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुलिस आज शव का पंचनामा करेगी

पुलिस आज (22 मई) पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. राहुल के दोस्तों के मुताबिक उन्होंने राहुल को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन रात में ही पारस अस्पताल पहुंचे और मृतक छात्र के दोस्तों से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *