रांची के नये उपायुक्त बने मंजूनाथ भजंत्री, वरुण रंजन JIIDCO के पद पर स्थापित
Ranchi : झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), रांची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजंत्री को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक रांची जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है. भजंत्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ बंदोबस्त पदाधिकारी, रांची का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (JIIDCO) के पद पर पदस्थापित किया गया है. वरुण रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ-साथ खान आयुक्त, झारखंड, रांची का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
आपको बता दें कि राहुल कुमार सिन्हा की जगह मंजूनाथ भजंत्री को उपायुक्त बनाया गया था. 15 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची के उपायुक्त पद से हटाने का आदेश दिया था. उनकी जगह 2014 बैच के वरुण रंजन को रांची का उपायुक्त बनाया गया. आज जैसे ही हेमंत सोरेन ने नई सरकार की शपथ ली, कैबिनेट की बैठक के बाद पहला काम मंजूनाथ भजंत्री को एक बार फिर रांची के उपायुक्त पद पर नियुक्त करना था.