बोकारो में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Spread the love

Ranchi: बोकारो जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के तेजनारायणपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो हार्डकोर नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों का सामना नक्सलियों के बड़े दस्ते से हुआ और इस ऑपरेशन में दो बड़े नक्सली मारे गए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है, जिसमें उच्च क्षमता वाले हथियार भी शामिल हैं. इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने झारखंड के एक बड़े नक्सली को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से कई अहम दस्तावेज और जानकारियां मिली हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top