Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज के मेले में फिर लगी आग, 15 पंडाल जलकर राख

Spread the love

Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है. महाकुंभ के सेक्टर-22 में आग लगने से 15 पंडाल जलकर राख हो गए. हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. अधिकारी श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, इस आग की घटना में 15 टेंट जलकर राख हो गए हैं. आग लगने की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. हालांकि, टेंट तक पहुंचने में टीम को दिक्कत हुई क्योंकि वहां तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं था. इसके बाद भी फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई और बिना किसी बड़ी घटना के आग पर काबू पा लिया.

अग्निशमन विभाग के अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया, “हमें आज छतनाग घाट थाना क्षेत्र में 15 टेंटों में आग लगने की सूचना मिली. तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया. एसडीएम के अनुसार, यह एक अनधिकृत टेंट था जो यहां लगाया गया था. स्थिति नियंत्रण में है. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top