LS Election : आज संताल की तीनों सीटों पर गरजेंगे जेपी नड्डा, सारठ में करेंगे रोड शो

Spread the love

Ranchi : आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संताल की तीनों सीटों पर जीत के लिए हुंकार भरेंगे. राजमहल, दुमका और गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में तीन अलग-अलग जनसभाएं करेंगे. वहीं सारठ के सरस्वती शिशु मंदिर के समीप मैदान में दोपहर 12:30 बजे से जनसभा को संबोधित करने के बाद वे 2.55 बजे देवघर त्रिलोक कॉम्प्लेक्स से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो भी करेंगे.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव राजमहल, दुमका लोकसभा में करेंगे 3 जनसभाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मई को सुबह 11 बजे राजमहल लोकसभा के बरहेट में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे दोपहर 1:00 बजे से जिले के अमरापाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. वे दोपहर 3 बजे से दुमका लोकसभा क्षेत्र के सरसदागाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में वोट की अपील करेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top