Lockup Suicide: लॉकअप में जीजा साली ने किया सुसाइड, आगजनी और फायरिंग से सुलग उठा अररिया

Spread the love

Bihar: बिहार के अररिया जिले में जीजा साली ने अररिया के ताराबाड़ी थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुँच कर थाने में आग लगा दी. बताया जा रहा है कि जीजा-साली एक दूसरे से प्यार करते थे. आरोप है कि जीजा ने अपनी नाबालिग साली से शादी कर ली. जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले आई थी.

उग्र भीड़ के हमले में कई पुलिस कर्मी घायल

मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की है जहां जीजा एवं साली ने लॉकअप में आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही इलाके से बड़ी संख्या में ग्रामीण ताराबाड़ी थाने पहुंच गये और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई कि उन्होंने थाने में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया. ग्रामीणों के पथराव से एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी है.

डेढ़ साल पहले हुई थी पहली शादी

मिट्ठू (जीजा) की पहली शादी मृतका की बड़ी बहन मुस्कान देवी के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी. जीजा ने अपनी पत्नी का ख्याल किये बिना अपनी साली से शादी कर ली थी और साली के साथ रह तह था. पुलिस ने जीजा-साली को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई.

पुलिस की गोली से घायल हुए तीन ग्रामीण

डीआइजी विकास कुमार ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए चार से पांच राउंड फायरिंग की गयी. उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. डीआइजी ने कहा कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की गोली से तीन लोगों के घायल होने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वीडियो फुटेज आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या का फुटेज सामने आया है. वीडियो में जीजा और साली आत्महत्या करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के अनुसार लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगायी वहीँ लड़के ने बैरक के गेट से गमछा बांधकर आत्महत्या कर ली.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top