जमीन कारोबारी कमलेश सिंह गिरफ्तार, ED के छठे समन पर हुए थे पेश

2 Min Read
जमीन कारोबारी कमलेश सिंह गिरफ्तार, छठे समन पर हुए थे पेश
Spread the love

Ranchi: ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को उसे पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा. ईडी उसकी रिमांड के लिए आवेदन कर सकती है. ईडी ने कमलेश सिंह को 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था.

पांच समन को किया नजरअंदाज छठे समन में पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

जमीन कारोबारी कमलेश सिंह छठे समन पर शुक्रवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित हुए. इससे पहले उन्होंने ईडी के पांच समन की अनदेखी की थी. वे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे. देर तक पूछताछ करने के बाद ईडी ने देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया. केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी लगातार जमीन कारोबारी कमलेश सिंह को समन भेज रही थी, लेकिन वे उसे नजरअंदाज कर रहे थे. पिछले पांच समन की अनदेखी कर वे पूछताछ के लिए ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए. आखिरकार ईडी ने छठा समन जारी कर उन्हें 26 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा. शुक्रवार को लंबी पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

21 जून को छापेमारी में ED को मिले थे 1 करोड़ रूपये

ईडी की टीम ने 21 जून को उनके किराए के फ्लैट पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी की टीम को एक करोड़ रुपये नकद और 100 राइफल की गोलियां मिलीं. इस मामले में ईडी के अधिकारियों ने रांची के कांके थाने में आर्म्स एक्ट के तहत कमलेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *