जानिए कौन हैं झारखंड के सुरेश जालान, जिन्होंने खरीदा 90 करोड़ का प्राइवेट जेट, सभी को चौंकाया

Spread the love

inlive247 Desk: गिरिडीह जिले के एक बिजनेसमैन ने प्राइवेट जेट खरीदकर सभी को चौंका दिया है. बता दें कि ये प्राइवेट जेट 10 सीटर है, जिसकी कीमत 90 करोड़ बतायी जा रही है. ऐसे में ये जानना दिलचस्प हो जाता है कि आखिर ये व्यवसायी कौन है और इसका बिजनेस किस चीज से संबंधित है. आइए जानते है इनके बारे में डिटेल में

झारखंड के गिरिडीह जिले के निवासी सुरेश जालान देश के सबसे अमीर व्यवसायियों में 299वें स्थान पर हैं. सुरेश जालान 90 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट खरीदकर चर्चा में आ गए हैं.

सिंगापुर से गिरिडीह एयरपोर्ट पर पहुंचा प्राइवेट जेट

यह 10 सीटर विमान शनिवार को स्विट्जरलैंड से गिरिडीह एयरपोर्ट यानी बोरो एयरपोर्ट पर पहुंचा. 26 जनवरी को इस प्राइवेट जेट का उद्घाटन हुआ था. इसके बाद इस विमान को सिंगापुर भेजे जाने की खबर है. दरअसल, सुरेश जालान गिरिडीह के जाने-माने उद्योगपति और झारखंड की सबसे बड़ी कार्बन रिसोर्स टार फैक्ट्री के मालिक हैं.

देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में 299वां स्थान

सुरेश जालान का नाम देश के शीर्ष कारोबारियों में आता है और देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में उनका स्थान 299वां है. सुरेश जालान राज्य की सबसे बड़ी कार्बन रिसोर्स टार फैक्ट्री के मालिक हैं. उनकी उपलब्धियों और सफलता ने न केवल गिरिडीह बल्कि झारखंड को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाई है.

सुरेश जालान का कारोबार 5 राज्यों में फैला हुआ है

सुरेश जालान का कारोबार भारत के 5 राज्यों में फैला हुआ है. कंपनी का दावा है कि वह भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट का सबसे बड़ा और एकमात्र उत्पादक है, जिसकी क्षमता दो स्थानों पर 1.20 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष है. इसके अलावा, कंपनी कैल्सिनेटेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेटेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, कार्बराइज़र और इंजेक्शन कार्बन भी बनाती है.

यह निजी जेट खरीदना उनकी आर्थिक सफलता और उभरते व्यापारिक साम्राज्य का प्रतीक है. इससे गिरिडीह जैसे जिले में व्यापार और उद्योग की संभावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top