LATEST NEWSTECHNOLOGY

आधार अपडेट करना हुआ आसान, नए Aadhaar APP से मिनटों में होगा काम, जानिए कैसे बदल सकते हैं नाम और पता

Spread the love

New Aadhaar APP: अगर आप भी अपने आधार कार्ड में अपना नाम, पता या मोबाइल नंबर चेंज करवाना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए होने वाली भागादौड़ी से बचना चाहते हैं, तो फिर कोई बात नहीं. क्योंकि, अब आप आराम से इस काम को घर बैठे कर सकते हैं. क्योंकि, UIDAI ने न्यू Aadhaar ऐप को पूरी तरह लॉन्च कर दिया है. इस नए ऐप की सबसे खास बात यह है कि अब आप मोबाइल नंबर और एड्रेस जैसी जरूरी जानकारी घर बैठे अपडेट कर सकते हैं. यानी अब न तो आधार सेंटर जाने की जरूरत है और न ही लंबी लाइन में लगने की परेशानी. अगर आप काफी समय से आधार में मोबाइल नंबर या पता बदलवाने की सोच रहे थे, तो अब यह काम कुछ ही मिनटों में हो सकता है.

नए Aadhaar ऐप से मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें?

UIDAI ने मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है. अब यह काम OTP और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए सीधे ऐप से किया जा सकता है.

  • इसके लिए सबसे पहले अपने Android या iOS फोन में Google Play Store या App Store से नया Aadhaar ऐप डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलें और अपना आधार नंबर डालकर लॉग इन करें.
  • इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करके साइन इन करें.
  • अब होम पेज पर नीचे दिए गए मेन्यू में Services सेक्शन पर जाएं.
  • यहां Mobile Number Update का ऑप्शन चुनें और दिए गए निर्देश पढ़कर Continue पर टैप करें.
  • अगली स्क्रीन पर अपना नया मोबाइल नंबर डालें और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें.
  • इसके बाद Face Authentication से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें और ₹75 की प्रोसेसिंग फीस जमा करें.

पूरा प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका मोबाइल नंबर आमतौर पर 15 दिनों के भीतर अपडेट कर दिया जाएगा.

नए Aadhaar ऐप से एड्रेस कैसे अपडेट करें?

UIDAI ने आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए भी दो आसान विकल्प दिए हैं.

वैलिड एड्रेस प्रूफ के जरिए: अगर आपके पास अपने नाम का वैलिड एड्रेस प्रूफ है, तो आप सीधे ऐप से पता अपडेट कर सकते हैं. एड्रेस प्रूफ के तौर पर वोटर आईडी, बिजली बिल, पानी का बिल, गैस कनेक्शन बिल, भारतीय पासपोर्ट, पोस्टपेड मोबाइल बिल या बैंक स्टेटमेंट जैसे डॉक्यूमेंट्स मान्य हैं.

    • प्रोसेस के लिए Aadhaar ऐप डाउनलोड कर लॉग इन करें.
    • Services सेक्शन में जाकर Address Update चुनें.
    • वैलिड एड्रेस प्रूफ अपलोड करें और डिटेल्स वेरिफाई करें.
    • Face Authentication पूरा करें और ₹75 की प्रोसेसिंग फीस जमा करें.

    परिवार के सदस्य के आधार की मदद से: अगर आपके पास खुद का एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड की मदद से भी पता अपडेट कर सकते हैं.

      • इसके लिए ऐप में Address Update सेक्शन में जाकर फैमिली मेंबर वाला ऑप्शन चुनें.
      • परिवार के सदस्य की डिटेल्स दर्ज करें.
      • Face Authentication करें और फीस जमा करें.
      • रिक्वेस्ट सबमिट होते ही उस सदस्य को SMS और ऐप नोटिफिकेशन मिलेगा.
      • वह Aadhaar ऐप में जाकर रिक्वेस्ट को अप्रूव करेंगे.

      रिक्वेस्ट अप्रूव होने के बाद एड्रेस अपडेट होने में करीब 15 दिन का समय लग सकता है.

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *