होली पर खेसारी का धमाका, ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ ने मचाया यूट्यूब पर तहलका
Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song ‘Furu Furu Kare Angwa’: जब भी खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज होता है, फैंस के बीच उसे लेकर खासा क्रेज देखने को मिलता है. इस बार होली से पहले ही खेसारी ने अपना लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग ‘फुरु फुरु करे अंगवा’ रिलीज कर दिया है, जो रंगों के त्योहार की मस्ती और ठिठोली से भरपूर है. गाने में होली का रंगीन माहौल, धमाकेदार म्यूजिक और दिलचस्प वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.
मिले 182k से ज्यादा व्यूज
इस गाने में शिल्पी राज की आवाज ने जान डाल दी है. वीडियो को अपर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे 182k से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
भाभी संग होली की मस्ती में नजर आए खेसारी
गाने के वीडियो में चारों तरफ होली का रंग-बिरंगा माहौल देखने को मिलता है. लोग गुलाल, रंग और पिचकारी के साथ होली खेलते नजर आते हैं. वीडियो में एक्ट्रेस वानू डी पीले रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस लग रहा है. उनके एक्सप्रेशंस और डांस स्टेप्स पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
वहीं खेसारी लाल यादव रेड कलर के जैकेट में अपने देसी स्वैग के साथ छा गए हैं. दोनों के बीच होली की मस्ती, डांस मूव्स और हल्की-फुल्की नोक-झोंक वीडियो को और भी मजेदार बना देती है. गाने में खेसारी अपनी ऑनस्क्रीन भाभी को छेड़ते हुए नजर आते हैं, तो वहीं वानू डी भी मजाकिया अंदाज में रंग लगाने की बात करती दिखती हैं. यही केमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है.
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
गाने पर फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए अपना प्यार जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “होली का सबसे बढ़िया गाना, खेसारी भैया फिर छा गए.” दूसरे ने लिखा, “भोजपुरी में अगर कोई ट्रेंडिंग स्टार है तो वो खेसारी लाल यादव हैं.” एक और यूजर का कहना है, “पुराना वाला खेसारी वापस आ गया, लव यू खेसारी भैया.” कई फैंस ने तो यहां तक दावा कर दिया कि यह गाना इस होली पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार कर सकता है.

