खरमास हुआ खत्म: अब बजेगी शहनाइयां, जानें साल 2025 के शुभ मुहूर्त की तारीख

3 Min Read
खरमास हुआ खत्म: अब बजेगी शहनाइयां, जानें साल 2025 के शुभ मुहूर्त की तारीख
Spread the love

Preparation for Wedding as Soon as Kharmas ends: हिंदू धर्म में शुभ कार्य पंचांग के आधार पर किए जाते हैं. हिंदू धर्म में सगाई, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य पंचांग के अनुसार तय किए जाते हैं. इनका मुहूर्त ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और गति की गणना के आधार पर निकाला जाता है, ताकि कार्य सफल और शुभ हो.

हिंदू धर्म में सगाई, विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार और गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य पंचांग में ग्रह-नक्षत्रों की गणना के आधार पर किए जाते हैं. एक महीने तक चलने वाले खरमास के दौरान ये कार्य स्थगित कर दिए जाते हैं. मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे. इसके बाद जून तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं. हालांकि जुलाई से अक्टूबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा. ज्योतिषियों के अनुसार ये कार्य तभी किए जाते हैं, जब सूर्य और बृहस्पति शुभ स्थिति में हों. सूर्य देव जब बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो उनका प्रभाव कम हो जाता है, जिसके कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही विवाह, गृह निर्माण और अन्य शुभ कार्यों की तैयारियां तेज हो जाएंगी. इस साल कुल 76 दिन विवाह के लिए शुभ रहेंगे.

2025 में विवाह के लिए 76 शुभ मुहूर्त, जानें पूरी लिस्ट

2025 में विवाह के लिए कुल 76 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं. जनवरी से जून और फिर नवंबर-दिसंबर में शादियां मनाई जाएंगी.

जनवरी: 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26, 27
फरवरी: 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 23, 25
मार्च: 1, 2, 6, 7, 12
अप्रैल: 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30
मई: 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28
जून: 2, 4, 5, 7, 8
नवंबर: 2, 3, 6, 8, 12, 13, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 30
दिसंबर: 4, 5, 6

जुलाई से अक्टूबर तक कोई शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा. मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा. इस साल फरवरी और मई में विवाह के लिए सबसे ज्यादा मुहूर्त हैं. ये विवाह मुहूर्त ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *