KBC 16 : हॉटसीट पर लौटे  BIG B, इस दिन से होगा रेजिस्ट्रेशन…

Spread the love

Mumbai : दिल थाम के बैठ जानिए जनाब, क्योंकि सबके प्यारे होस्ट और बॉलीवुड शहंशाह छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे है. बिग बी केबीसी के हॉट सीट पर लौट आये है. सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर केबीसी 16 का प्रोमो भी शेयर किया जा चुका है. फिर से देवियों और सज्जनों… के साथ वही पुराने अंदाज में बिग बी मंच पर भागते-दौड़ते एंट्री लेते हैं. वो कहते हैं कि ‘गूंजा जो आपके प्यार का शंखनांद, तो आना पड़ेगा फिर.

जनता की मांग पर अमिताभ बच्चन KBC में लौटे

कौन बनेगा करोड़पति 16 का पहला प्रोमो आज मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. जिसमें अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ऐसा प्यार जिसकी वजह से दोबारा लौटना पड़ा… रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल से शुरू होगा. केबीसी 16 के लिए पंजीकरण शुरू होते ही, देश भर से उत्सुक प्रतियोगी “करोड़पति” का खिताब जीतने के मौके के लिए अपने ज्ञान और भाग्य का परीक्षण करने के लिए तैयार हो रहे हैं. यह शो अपने चुनौतीपूर्ण सवालों के लिए जाना जाता है. प्रतियोगी अपनी बुद्धि का उपयोग करके अच्छी रकम जीतते हैं और इसे अपने भविष्य के लिए उपयोग करते हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top