JHARKHANDRANCHI

कार्तिक उराव फ्लाईओवर पर ‘हिरोबाजी’ करना पड़ गया महंगा, स्टंट कर रहे युवक की बाइक जब्त

Spread the love

Ranchi: रांची के बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (सिरटोली फ्लाईओवर) पर बाइक पर खतरनाक स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद परिवहन मंत्री और रांची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आखिरकार कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में रांची पुलिस की विशेष टीम ने सदर थाना क्षेत्र से उस बाइक को जब्त कर लिया, जिससे पुल पर स्टंट किया जा रहा था. हालांकि, आरोपी मौके से फरार हो गया और उसकी तलाश तेज कर दी गई है. युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह हंटर@राइडर के नाम से पूरे इलाके में मशहूर है.

Flyover stunt

स्टंट का वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने पुलिस को इस पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. इसके बाद रांची पुलिस ने विशेष टीम गठित कर स्टंटमैन हंटर उर्फ राइडर उर्फ कासिफ की पहचान की, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले ही वह फरार हो गया. स्टंटमैन हंटर सदर थाना क्षेत्र के खिजुरटोली का रहने वाला है. पुलिस ने उसके घर से युवक की बाइक बरामद की है. ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने कहा है कि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर स्टंट करने के मामले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बरुआ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट मैसेज अटैच कर रांची के ट्रैफिक एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. उन्होंने कहा था कि स्टंट करने वाले लड़कों की पहचान कर उन्हें परिवहन के नियम बताएं और तुरंत कार्रवाई करें. मंत्री ने अपने पोस्ट में कहा था- ये लोग गुंडे हैं, इनसे पूछा जाना चाहिए कि जान कीमती है या शान. मंत्री दीपक बरुआ के एक्स हैंडल पर मामले की जानकारी मिलने के बाद रांची पुलिस सक्रिय हो गई. रांची के ट्रैफिक एसपी ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की जा रही है. उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. उसे ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी दी जाएगी. सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *