कल्पना सोरेन ने ‘X’ पर किया पोस्ट, संविधान की रक्षा के लिए अपने वोट का करें इस्तेमाल

Spread the love

Ranchi : झारखंड में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच कल्पना सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होने वाले चुनाव का आज पहला चरण है. आज झारखंड के सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा क्षेत्र की जनता झारखंड की अस्मिता और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेगी. देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे.

आज यह पहली बार होगा कि झारखंड में इस महापर्व के मौके पर झारखंड की जनता बिना हेमंत जी के चुनाव में अपनी भूमिका निभायेगी. हेमंत जी को अन्यायपूर्ण तरीके से जेल में अवश्य डाला गया है लेकिन उनके विचार, उनका संघर्ष और उनकी शुभकामनाएं राज्य के सभी लोगों के साथ हैं.

इस महत्वपूर्ण दिन पर आप सभी से अपील है कि भारी संख्या में अपने बूथ केंद्रों पर पहुंचें और अपने वोट का इस्तेमाल कर अपने हक की आवाज को दिल्ली तक पहुंचाएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top