JNV LEST-XI 2026: रांची में परीक्षा केंद्र के आसपास धारा 163 लागू, पुलिस बल रहेंगे तैनात

Spread the love

JNV LEST-XI 2026: कक्षा 11 में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (LEST-XI 2026) को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं. प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा (धारा-163) लागू करने का फैसला लिया है. यह आदेश सदर रांची के अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत की ओर से जारी किया गया है. जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 15 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगी.

Read Also: नीतीश कुमार की राज्यसभा में एंट्री! नए मुख्यमंत्री पर जल्द लग सकती है मुहर

परीक्षा केंद्र पर कड़ी निगरानी

प्रशासन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए रांची में मारवाड़ी प्लस टू हाई स्कूल, शहीद चौक को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए केंद्र के आसपास पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की भी तैनाती की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के समय अभिभावकों और अन्य लोगों की भीड़ जुटने की संभावना रहती है. इसी को देखते हुए परीक्षा केंद्र के आसपास कुछ गतिविधियों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हो सके.

इन गतिविधियों पर रहेगी रोक

Read Also: बड़ी खबर: धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए बिल्डिंग

निषेधाज्ञा लागू रहने के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास निम्न गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा:

  • पांच या उससे अधिक लोगों का एक स्थान पर एकत्र होना
  • माइक, लाउडस्पीकर या किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल
  • बंदूक, राइफल या किसी अन्य हथियार के साथ घूमना
  • लाठी-डंडा, तीर-धनुष जैसे हथियार लेकर चलना
  • किसी भी तरह की सभा, प्रदर्शन या बैठक का आयोजन

प्रशासन ने की सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के आसपास भीड़ लगाने से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. अधिकारियों का कहना है कि सभी के सहयोग से ही परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top