महंगे रिचार्ज से बचना है? जियो का यह सालाना प्लान हो सकता है बेस्ट ऑप्शन, 365 दिनों तक होते रहेगी बात
Jio Annual Plan: हर तरफ रिचार्ज प्लान्स महंगे होने की बात हो रही है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेलीकॉम कंपनियां प्लान्स की कीमत बढ़ाने वाली हैं, जिससे यूजर्स के पॉकेट पर असर होगा. हालांकि, अगर आप इस महंगे होते प्लान्स से बचना चाहते हैं, तो फिर आप जियो का एनुअल प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस में आपको साल भर की वैलिडिटी मिलेगी और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का फायदा भी. इसके अलावा, इस प्लान में कई ऐसे बेनिफिट्स मिलेंगे कि आप साल भर उसका फायदा उठा सकते हैं.
जियो का एनुअल प्लान
जियो के पास लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स कई सारे हैं. इन्हीं में से एक प्लान है एनुअल यानी पूरे साल भर का. इस सालाना प्लान में कंपनी पूरे 365 दिन तक की वैलिडिटी दे रही है. 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा यूजर्स को मिलेगा. यानी कि पूरे साल भर आप किसी भी नेटवर्क पर जितना चाहे उतना बात कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में हर दिन 2.5GB डेटा भी मिलेगा. वहीं, कंपनी अपने 5G यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा भी दे रही है. इसके अलावा, पूरे 365 दिनों के लिए फ्री 3600 SMS भी. यानी कि साल भर अनलिमिटेड कॉलिंग से लेकर डेटा और मैसेजिंग सब कुछ का फायदा आप उठा सकते हैं.
मिलेंगे ये बेनिफिट्स भी
बता दें जियो के इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग-डेटा ही नहीं, बल्कि और भी कई बेनिफिट्स मिलेंगे. इसमें पूरे साल भर के लिए JioTV, JioHotstar, 50GB JioAICloud फ्री स्टोरेज और पूरे 18 महीने के लिए Google Gemini का एक्सेस भी मिलेगा.
क्या है कीमत?
इस प्लान की कीमत कंपनी ने 3599 रुपये रखी है.

