Jharkhand Weather : गर्मी से मिलेगी राहत, आज से 26 मई तक बारिश के आसार

2 Min Read
Jharkhand Weather : गर्मी से मिलेगी राहत, आज से 26 मई तक बारिश के आसार
Spread the love

Jharkhand Weather : झारखंड में अगले चार दिनों तक रांची से संथाल परगना तक बारिश होगी. 26 मई तक मौसम में बदलाव रहेगा. इस दौरान तूफान के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश से एक टर्फ बांग्लादेश की ओर जा रहा है. इसका असर झारखंड में दिख रहा है.

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम केंद्र ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बन रहा है. इसका असर 26 मई के बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में भी दिखेगा. मौसम के मिजाज में बदलाव 27 मई तक रह सकता है. इसके चलते कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होगी. इसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है. न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

संताल-कोल्हान में कम दबाव का ज्यादा असर होगा

निम्न दबाव का असर संताल परगना, कोल्हान और राजधानी के आसपास के जिलों में ज्यादा रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *