Jharkhand Weather: झारखंड के कुछ जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Spread the love

Jharkhand Weather: झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है. इसे लेकर आने वाले अगले चार दिनों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में 7 सितंबर से 10 सितंबर तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही झारखंड के कुछ जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है. आज के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार आज झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश की सभावना जतायी गयी है. इसमें गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, शामिल हैं. झारखंड के पश्चिमी और दक्षिणी भागों में सात सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आठ सितंबर को राज्य के दक्षिणी भागों में अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं नौ सितंबर को उत्तरी-मध्य और उससे सटे भागों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 10 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top