Jharkhand Weather: प्री-मानसून बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत, 31 मई तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश की संभावना

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट बदली है. गर्मी से राहत मिली है. कई जगहों पर बारिश हो रही है. हवा भी चल रही है और बादल गरज रहे हैं. बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट आ रही है.

रविवार को चार जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. बाकी सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. कई सालों बाद मई में ऐसा मौसम हुआ है.

मौसम विभाग ने आज सोमवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई है. मौसम को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि 31 मई तक राज्य में बारिश के कारण मौसम ठंडा रहेगा.
वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो राजधानी रांची में सबसे अधिक 30 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बोकारो, धनबाद और लोहरदगा में यह 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. लातेहार में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 28 मई तक रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा.

झारखंड में 31 मई तक आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो 31 मई तक रांची समेत पूरे राज्य में तेज हवा, बारिश और वज्रपात की संभावना है. वहीं कोल्हान प्रमंडल में कुछ जगहों पर हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है. इसलिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

कोल्हान में तेज आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट

कोल्हान में तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *