6 नवंबर से पुलिसकर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहनने का निर्देश, झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

Spread the love

Ranchi : छह नवंबर से सभी पुलिसकर्मियों को शीतकालीन वर्दी पहनने का झारखंड पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है. पुलिस मुख्यालय ने पहले दो मार्च 2024 से ग्रीष्मकालीन वर्दी पहनने का निर्देश दिया था, लेकिन अब शरद ऋतु के आगमन पर नया आदेश जारी किया गया है. यह आदेश होमगार्ड मुख्यालय समेत सभी पुलिस इकाइयों को दिया गया है.

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी पुलिसकर्मी छह नवंबर से 15 मार्च तक शीतकालीन वर्दी पहनेंगे. जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारियों को वस्त्र भत्ता (वर्दी) के लिए 4500 रुपये मिलते हैं. जबकि एक पुलिस जवान को 4000 रुपये दिए जाते हैं. इससे पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वर्दी, ऊनी वर्दी, बेल्ट, जूते, मोजे, टोपी आदि खरीदना होता है. यह वस्त्र भत्ता हर साल मिलता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top