गणतंत्र दिवस पर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की रहेगी नो-इंट्री

Spread the love

Jharkhand News: रांची के मोरहाबादी मैदान में सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा. सुबह 9 बजे राज्यपाल के आगमन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. आज 25 जनवरी से लेकर 26 जनवरी को समारोह खत्म होने तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. गणतंत्र दिवस के दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रांची शहरी क्षेत्र में किसी भी भारी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

बड़े वाहनों को तय स्थानों पर रोक दिया जाएगा

बाहर से आने वाले बड़े वाहन तय स्थानों पर ही रोक दिए जाएंगे. चाईबासा-खूंटी मार्ग से आने वाली गाड़ियां बोड़ेया, गुमला-सिमडेगा मार्ग की गाड़ियां कटहल मोड़, जमशेदपुर की बसें और ट्रक दुर्गा सोरेन चौक, कांके-पतरातू मार्ग की गाड़ियां लॉ यूनिवर्सिटी, जबकि बूटी मोड़ से आने वाले वाहन बूटी मोड़ और खेलगांव चौक पर ही रुकेंगे.

पार्किंग के लिए भी अलग-अलग स्थान निर्धारित

बिरसा चौक, कटहल मोड़, आईटीआई मोड़, सदाबहार चौक, बूटी मोड़ और खेलगांव चौक जैसे इलाकों में ट्रैफिक पर खास नजर रखी जाएगी. वीवीआईपी और अतिथियों के लिए अलग मार्ग तय किए गए हैं, जिन पर आम लोगों की आवाजाही सीमित रहेगी. पार्किंग के लिए भी अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं. आम लोगों को टीआरआई मैदान के सामने वाहन खड़े करने होंगे, जबकि मीडिया कर्मियों की पार्किंग हॉकी स्टेडियम के पास आर्मी ग्राउंड में रहेगी.

वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरी कारण मोरहाबादी क्षेत्र में न जाएं और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top