पहले पत्नी की गोली मार कर की हत्या, फिर चार दिन बाद खुद की ली जान ली, घर से मिला पति का शव
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डोरंडा के मनी टोला इलाके में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. पत्नी की हत्या के चार दिन बाद पति का शव एक मकान से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई.
जांच में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान तौकीर और उसकी पत्नी तरन्नुम के रूप में हुई है. शनिवार को तौकीर ने तरन्नुम को गोली मार दी थी. अब तौकीर का शव रांची के एक घर से मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुलिस सुसाइड की आशंका जता रही है, हालांकि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है.

