शादी की खुशी बदली मातम में, सड़क हादसे में तीन दोस्तों की हुई मौत

1 Min Read
रोड एक्सीडेंट/ सांकेतिक तस्वीर
Spread the love

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां तीन नाबालिग दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब तीनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे. रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की जान नहीं बच सकी.

15 और 16 साल के थे तीनों दोस्त

हादसे में जान गंवाने वाले किशोरों की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के मलंग टोली निवासी अमन उरांव (15), मुन्ना उरांव (16) और सहदेव उरांव (16) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे और आपस में गहरे दोस्त थे.

पुलिस ने क्या बताया?

पूसो थाना के एसआई राखो हरि महतो ने बताया कि तीनों किशोर सोमवार शाम सुरसा कोठारी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. लौटते वक्त कोठारी बाजार के पास उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेड़ से टकरा गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *