झारखंड सरकार का महिलाओं को तोहफा, 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के खाते में आयेंगे एक हजार रूपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन

2 Min Read
झारखंड सरकार का महिलाओं को तोहफा, 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के खाते में आयेंगे एक हजार रूपये, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Spread the love

Ranchi: झारखंड में 21-50 साल की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत 21 से 50 वर्ष की महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे. यह लाभ मुख्यमंत्री बहन बेटी माई-कुई स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत दिया जाएगा.

आपको बता दें कि इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों से फॉर्म मिलेगा. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य करीब 50 लाख महिलाओं को इस योजना से जोड़ना है.

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज..

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आधार लिंक वाला बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पात्रता संबंधी घोषणा पत्र
  • फॉर्म की रसीद और आवेदन प्रक्रिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों से निशुल्क आवेदन पत्र दिया जाएगा. आंगनबाड़ी सहायिका और सेविका घर-घर जाकर महिलाओं की पहचान कर आवेदन पत्र उपलब्ध कराएंगी. साथ ही पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आवेदकों के फॉर्म ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे. यह प्रक्रिया सात से दस दिनों तक चलेगी. प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. शिविर के संचालन की जिम्मेदारी बीडीओ, सीओ और सीडीपीओ संभालेंगे. शिविर में बैंकों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, ताकि आधार सीडिंग का काम हो सके. शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का सत्यापन तीन दिनों के अंदर बीडीओ, सीओ करेंगे स्वीकृति देंगे. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने विस्तृत रूपरेखा तैयार कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *