Jammu Kashmir : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो से तीन दहशतगर्द घेरे में

1 Min Read
Jammu Kashmir : बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो से तीन दहशतगर्द घिरे
Spread the love

Srinagar : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में रविवार आधी रात से आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है. पुलिस के मुताबिक जिले के अरगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर 3 पैरा, 13 राष्ट्रीय राइफल्स और बांदीपोरा पुलिस के जवानों ने गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, ताकि आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न सकें.

इसे भी पढ़ें: Bihar News :  मोहनिया थाना परिसर में लगी आग, कई बाइकें जलकर राख

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *