जयराम महतो को हाईकोर्ट से मिली राहत, कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, बोकारो स्टील सिटी थाने में दर्ज हुआ था मामला

Spread the love

Ranchi : डुमरी विधायक जयराम महतो को बोकारो स्टील सिटी थाने में उनके खिलाफ दर्ज मामले में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. बता दें कि मामला एक जून 2024 का है, जब जयराम महतो लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने बोकारो डीसी ऑफिस पहुंचे थे. इसी दौरान रांची पुलिस उन्हें एक मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी. जहां जयराम ने कहा था कि उन्हें सीआरपीसी 41 ए के तहत कोई नोटिस नहीं मिला है. इसके बाद जयराम वहां से चले गए और उनके समर्थकों ने वहां भारी भीड़ जमा कर ली. इस कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी. इसके बाद बोकारो स्टील सिटी थाने में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top