JAC विद्यार्थियों को अब इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए एक साल तक नहीं करना होगा इंतजार, कल से आवेदन शुरू

2 Min Read
BIG BREAKING: इस दिन होगी 10 वीं की हिंदी और विज्ञान की रद्द हुई परीक्षा, JAC ने जारी किया डेट शीट
Spread the love

Ranchi : JAC विद्यार्थियों को अब इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के एक साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसको लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इस साल से इंप्रूवमेंट परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव किया है. जो छात्र वर्ष 2024 में मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे इस वर्ष सुधार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. पहले मैट्रिक-इंटर के विद्यार्थियों को इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक साल तक इंतजार करना पड़ता था. इम्प्रूवमेंट परीक्षा में वही छात्र शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मैट्रिक-इंटर वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण की हो.

विषय दायित्व

राहत ये भी है कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने की कोई बाध्यता नहीं है. छात्र चाहें तो सभी विषयों या उस विषय की परीक्षा दे सकते हैं जिसके अंकों से वे संतुष्ट नहीं हैं. सुधार परीक्षा की प्रक्रिया में बदलाव से उन छात्रों को फायदा होगा जो मेडिकल, इंजीनियरिंग या उन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हुए हैं जिनमें 12वीं में कुछ निश्चित अंक प्राप्त करने की बाध्यता होती है. अगर किसी छात्र को प्रावधान के मुताबिक अंक नहीं मिले तो भी उसका साल बर्बाद नहीं होगा.

तैयारी शुरू

जैक ने इंप्रूवमेंट परीक्षा-2024 की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परीक्षा जून के अंत तक होने की संभावना है, जबकि परिणाम जुलाई में जारी किए जाएंगे. परीक्षा में शामिल होने के लिए इंटरमीडिएट के छात्र 17 से 31 मई तक और मैट्रिक के छात्र 21 से 31 मई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन जमा कर सकते हैं. वहीं, विलंब शुल्क के साथ आवेदन एक जून से छह जून तक जमा किये जायेंगे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *