JAC Board Exam 2025: 2100 केंद्रों पर मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू, 7,83,711 छात्र ले रहे हैं भाग

2 Min Read
Spread the love

JAC Board Exam 2025: झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं. मैट्रिक की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी. वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी. राज्य में मैट्रिक के लिए 1305 और इंटरमीडिएट के लिए 795 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल 7,83,711 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. इस साल मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है.

4 मार्च से होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 तक चलेंगी. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा 4 मार्च से 20 मार्च तक स्कूलों में आयोजित की जाएगी.

कदाचार मुक्त परीक्षा के निर्देश

जहां एकेडमिक काउंसिल के सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी डीसी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा हॉल में सिर्फ केंद्राधीक्षक के पास ही फोन रहेगा. कोई अन्य व्यक्ति केंद्र के अंदर मोबाइल नहीं ले जा सकेगा.

  • झारखंड में आज से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं.
  • राज्य में मैट्रिक के लिए 1305 और इंटरमीडिएट के लिए 795 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.
  • इस साल मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है.
  • जैक की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी 2025 से शुरू होकर 3 मार्च 2025 को समाप्त होंगी.
  • कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर सभी डीसी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *