IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया…

Spread the love

IPL 2024 : चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. चेन्नई के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर शानदार पारी खेली. चेन्नई पिछले दो मैच हार गई थी, लेकिन जीत की पटरी पर लौटने में कामयाब रही, जबकि हैदराबाद को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गायकवाड़ और मिशेल के अर्धशतक और दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पूरी टीम 18.5 ओवर में 134 रन पर ढेर हो गई.

हैदराबाद पर बड़ी जीत के साथ चेन्नई ने अंक तालिका में तीन स्थान की लंबी छलांग लगाई और पांच जीत के साथ 10 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम लगातार दो हार के साथ चौथे स्थान पर है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top