टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी पति अतुल अग्रवाल से 16 साल बाद हुईं अलग, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

2 Min Read
Spread the love

Inlive247 Desk : टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपने पति पत्रकार अतुल अग्रवाल के साथ अपने रिश्ते को लेकर तलाक की अहम घोषणा सोशल मीडिया पर की है. उन्होंने लिखा है कि 16 साल की खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के बाद उन्होंने कुछ समय पहले ही सुनियोजित तरीके से अलग होने की प्रक्रिया शुरू की थी और अब इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, अब वे पति-पत्नी के तौर पर नहीं रहेंगे, बल्कि अपने बेटे की परवरिश और एक परिवार के तौर पर समर्पित रहेंगे. उन्होंने इस बदलाव के दौरान साथ देने के लिए अपने प्रियजनों का आभार जताया और इसे अंत नहीं बल्कि एक नए सफर की शुरुआत बताया.

मालूम हो कि 2022 में चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के रिश्तों में तनाव की खबरें सामने आई थीं. उस वक्त अतुल अग्रवाल पर लूट की झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगा था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि नोएडा में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था. पुलिस जांच में पता चला कि यह घटना वास्तविक नहीं थी और अतुल अग्रवाल ने निजी कारणों से यह कहानी गढ़ी थी. इस घटना के बाद चित्रा त्रिपाठी ने तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी और इस मामले की सुनवाई सूरजपुर जिला कोर्ट में चल रही थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *