वाहन चेकिंग के नाम पर बाइक रोक महिला की साड़ी खींची, सड़क पर गिरने से हुई मौत, आक्रोशितों ने पुलिस को पीटा, प्रशासन पर भी सवाल!

2 Min Read
Spread the love

Deoghar: देवघर के नौलखा मंदिर के पास देवघर पुलिस की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई. वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने महिला की साड़ी खींची और वह बीच सड़क पर गिरकर महिला की जान चली गई. इसके बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया और वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों की पिटाई की और उनके साथ बदसलूकी की. दरअसल, पुलिस ने नौलखा मंदिर के पास चेकिंग अभियान चलाया था. इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर एक पुरुष और एक महिला जा रहे थे. पुलिस ने बाइक को रोकने का इशारा किया और बाइक पर बैठी महिला की साड़ी खींची. इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए.

बाइक के पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी को खदेड़ना शुरू कर दिया. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां मौजूद पुलिसकर्मी की पिटाई भी की. लोगों का आरोप है कि वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से पैसे वसूले जाते हैं और आम लोगों को परेशान किया जाता है. पुलिस की पिटाई की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराने की कोशिश की. वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और घंटों से बंद देवघर-सारठ मुख्य मार्ग को खोल दिया गया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *