प्यार का खौफनाक अंत! प्रेमी ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आंखे भी निकाली- Gumla
Gumla: गुमला के गुरदारी थाना इलाके के अमटी पानी इलाके में एक युवक ने एक युवती की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी. उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसकी आंखें भी निकाल लीं. दोनों साथ रहते थे. मृतका की पहचान आशिका कुमारी (19) के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान बुधेश्वर असुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों लकड़ी लेने जंगल गए थे. इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर बुधेश्वर ने आशिका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसके शरीर के दो टुकड़े कर दिए. घटना के बाद आरोपी मौके पर ही रहा. सूचना मिलने पर गुरदारी पुलिस मौके पर पहुंची और बुधेश्वर असुर को गिरफ्तार कर लिया. उसने हत्या की बात कबूल कर ली है. SDPO सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है.


