होलिका दहन 2026: जानिए कब करें पूजा और अग्नि प्रज्वलन

Spread the love

रंगों का पावन पर्व होली हर साल दो दिनों तक मनाया जाता है. पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन रंगवाली होली खेली जाती है. लेकिन साल 2026 में होलिका दहन के दिन यानी 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने की वजह से लोगों के मन में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन की तारीख बदलेगी या नहीं. आइए जानते हैं सही समय और मुहूर्त.

कब है होलिका दहन 2026?

होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को ही किया जाएगा. इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो दोपहर 3:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा. हालांकि, ग्रहण शाम 6:47 बजे समाप्त हो जाएगा, इसलिए उसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है. ग्रहण की वजह से होलिका दहन की तारीख में कोई बदलाव नहीं होगा. होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा कर अग्नि प्रज्वलित की जाती है.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

3 मार्च 2026 को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:47 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा. इस समय के दौरान होलिका पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5:07 बजे तक रहेगी. पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन किया जाता है.

कब है रंगवाली होली 2026?

रंगों वाली होली यानी धुलेंडी 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी. पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों की होली खेली जाती है. इस तरह 2026 में होली अपने निर्धारित समय पर ही मनाई जाएगी और चंद्र ग्रहण का इसकी तारीख पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है. इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. inlive 247 किसी भी बात की सच्चाई का कोई सबूत नहीं देता.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top