3 दिन बाद राजधानी में फिर चढ़ेगा हॉकी का बुखार, दिल्ली एसजी पाइपर्स और सूरमा हॉकी क्लब आज पहुंचेगी रांची

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है. यहां 12 जनवरी से मरंग गोमखे जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) का मैच होने जा रहा है. आइपीएल की तर्ज पर आयोजित हॉकी इंडिया लीग में पहली बार महिला टीम भी खेलती नजर आएगी. 13 दिनों तक चलने वाले इस मैच में चार टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. एचआइएल में विभिन्न देशों की खिलाड़ी एक-एक टीम का हिस्सा होंगी.

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी उद्घाटन

एचआइएल का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी. एचआइएल महिला के लिए ओडिशा वारियर्स और बंगाल टाइगर्स की टीमें पहले से ही रांची में मौजूद हैं. दोनों टीमों ने हॉकी स्टेडियम में अभ्यास भी शुरू कर दिया है. वहीं, दिल्ली एसजी पाइपर्स और सूरमा हॉकी क्लब की खिलाड़ी आज रांची आ सकती हैं.

झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी दिखाएंगी हुनर

झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगी. सलीम ताती और निक्की प्रधान सुरमा हॉकी क्लब से होंगे. संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग दिल्ली एसजी पाइपर्स और ब्यूटी डुगडुंग और बिनिमा धान बंगाल टाइगर से खेलेंगी.

रांची में एचआईएल पुरुष के भी चार मैच होंगे

इसके अलावा रांची में हॉकी इंडिया लीग पुरुष के भी चार मैच होंगे. 18 जनवरी को दो मैच और 22 और 24 जनवरी को एक-एक मैच खेला जाएगा. पुरुष टीम अपने मैच से एक दिन पहले रांची पहुंचेगी और मैच के बाद उसी दिन राउरकेला लौटेगी. रांची में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. स्टेडियम का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है. लाइटिंग, एलईडी और अन्य उपकरणों की भी जांच की जा रही है. रेडिसन ब्लू, बीएनआर, होटल पार्क प्राइम, ली-लाक और अन्य होटलों में कमरे भी बुक हो चुके हैं.

Whats app
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *