जमशेदपुर में आपस में भिड़ गए थानेदार और एएसआई, एक ही गाड़ी का दो बार चालान कटने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, ASI सस्पेंड, देखें वीडियो…

1 Min Read
जमशेदपुर में आपस में भिड़ गए थानेदार और एएसआई, एक ही गाड़ी का दो बार चालान कटने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा, ASI सस्पेंड
Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो ट्रैफिक पुलिस ने शास्त्रीनगर के एक स्कूटी सवार को दोहरा झटका दिया. दरअसल शुक्रवार को पहले हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रुपये का स्कूटी सवार का चालान काटा, फिर उसी वाहन पर नाबालिग को बैठाकर वाहन चलाने पर 25000 रुपये का चालान काटकर कोर्ट भेज दिया. इस दोहरे चालान से नाराज स्कूटी सवार और स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक थाने में जमकर हंगामा किया. मामला तब और गरमा गया, जब ट्रैफिक पुलिस के एएसआई अनिरुद्ध प्रसाद और थाना प्रभारी बंधन उरांव आपस में भिड़ गए. थाने में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और प्रभारी ने सबके सामने एएसआई को फटकार लगा दी. हंगामे की गूंज विधायक सरयू राय तक पहुंची. उनके हस्तक्षेप और शिकायत पर एसएसपी ने एएसआई अनिरुद्ध प्रसाद को निलंबित कर दिया.

दरअसल, पहला चालान 1000 रुपये का था, जो यीशु भवन के पास हेलमेट नहीं पहनने पर कटा था. दूसरा चालान 25000 रुपये का नाबालिग द्वारा वाहन चलाने के आरोप में कटा था. जदयू विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने थाना प्रभारी से दूसरे चालान को रद्द करने का अनुरोध किया, लेकिन प्रभारी ने साफ इनकार कर दिया. अंत में विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी ने कार्रवाई की.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *