रांची में बेखौफ हुए अपराधी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली

1 Min Read
रांची में बेखौफ हुए अपराधी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता को मारी गोली
Spread the love

रांची के रातू ब्रजपुर इलाके में अज्ञात अपराधियों ने हाईकोर्ट के वकील को गोली मारकर घायल कर दिया. गोलीबारी में घायल अधिवक्ता बबन प्रसाद को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है. अधिवक्ता को बाएं तरफ पीठ में गोली लगी है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर पूरे मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि अधिवक्ता कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने बाइक से उनका पीछा कर गोली मार दी. फिलहाल उनका रिम्स में इलाज चल रहा है. हालांकि अधिवक्ता रिम्स में दिए जा रहे इलाज से संतुष्ट नहीं हैं. फिलहाल अधिवक्ता खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि किसी केस की पैरवी को लेकर हुए विवाद में यह गोलीबारी की गई. झारखंड अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष समेत कई अधिवक्ता रिम्स पहुंचे और उनका हालचाल जाना.

Whatsapp
Whatsapp link
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *