पूर्व CM हेमंत सोरेन की याचिका पर आज SC में सुनवाई…

2 Min Read
Spread the love

Ranchi : सुप्रीम कोर्ट ने आज पूर्व CM हेमंत सोरेन की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें झारखंड हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका पर फैसला सुनाने में देरी होने को लेकर चुनौती दी गई है. साथ ही याचिका में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की दो न्यायाधीशों की पीठ करेगी.

हेमंत सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने 24 अप्रैल (बुधवार) सुप्रीम कोर्ट की पीठ के समक्ष मामला उठाया था. पीठ ने उन्हें मामले को जल्द से जल्द सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया, हालांकि अदालत ने सुनवाई की तारीख नहीं दी थी. सिब्बल ने शीर्ष अदालत से तत्काल सुनवाई की गुहार लगाते हुए कहा था कि उन्होंने इस मामले में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत एक याचिका दायर की है.

क्या है हेमंत सोरेन की याचिका में

24 अप्रैल को हेमंत सोरेन शीर्ष अदालत में याचिका दायर करते हुए झारखंड हाई कोर्ट पर फैसले में देरी करने का आरोप लगाया है. सोरेन के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि ईडी भ्रष्टाचार मामले में हाई कोर्ट ने 28 फरवरी को फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग की थी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *