BUSINESSINDIALATEST NEWS

Gold-Silver Price Crashed ! 24 हजार चांदी तो 8 हजार रुपये गिरा सोने का भाव

Spread the love

Gold-Silver Price Crashed : सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल के बाद अब बड़ा झटका देखने को मिला है. शुक्रवार को बाजार खुलते ही इन कीमती धातुओं के दाम अचानक क्रैश कर गए. सबसे बड़ी गिरावट चांदी में दर्ज की गई, जबकि सोना भी हजारों रुपये सस्ता हो गया.

चांदी की कीमत में अचानक भारी गिरावट

अगर चांदी की बात करें, तो गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी ने इतिहास रच दिया था. यह पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी और कारोबारी दिन के अंत में 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

लेकिन शुक्रवार को जैसे ही बाजार खुला, 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी के वायदा भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिली. इसकी कीमत सीधे 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इतना ही नहीं, गुरुवार को बने चांदी के लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो के मुकाबले देखें तो एक ही दिन में यह करीब 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई है.

सोना भी नहीं बच पाया, एक झटके में 8,800 रुपये गिरा

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को सोने ने भी शानदार तेजी दिखाई थी और नया ऑल टाइम हाई छूने के बाद 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

लेकिन शुक्रवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला सोना खुलते ही क्रैश कर गया. इसकी कीमत में 8,862 रुपये की गिरावट आई और यह सीधे 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. अगर गुरुवार को बने सोने के लाइफटाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम से तुलना करें, तो एक ही दिन में सोना करीब 17,996 रुपये तक सस्ता हो चुका है.

आखिर क्यों आई सोना-चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?

एमसीएक्स से लेकर ग्लोबल बाजारों तक सोना और चांदी की कीमतों में आई इस भारी गिरावट के पीछे बड़ी वजह मुनाफावसूली बताई जा रही है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कीमती धातुओं के तेजी से नए हाई लेवल पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर बिकवाली की. इसी भारी प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार में दबाव बना और सोना-चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *