Giridih : 15 लाख रुपये के अवैध लॉटरी टिकटों के साथ पांच गिरफ्तार

Spread the love

Giridih : अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले धंधेबाजों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला स्थित एक मकान में छापेमारी की. पुलिस ने 15 लाख रुपये मूल्य के अवैध लॉटरी टिकट जब्त करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है.

अलग-अलग दिनों के लॉटरी टिकट बरामद

मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि इनके पास से एक बंद कार्टन से 27 जून के 15 हजार पीस लॉटरी टिकट, 29 जून के 15 हजार पीस लॉटरी टिकट, 30 जून के 15 हजार पीस लॉटरी टिकट, 1 जुलाई के 40 हजार पीस लॉटरी टिकट, 2 जुलाई के 40 हजार पीस लॉटरी टिकट, एक बैग से अलग-अलग दिनों के 1500 पीस टिकट, डुप्लीकेट कंपनी के तीन नोट बुक में पूरे कारोबार का हिसाब-किताब बरामद किया गया है.

छापेमारी टीम में नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, सब इंस्पेक्टर गोविंद कुमार साव, सतेंद्र कुमार पाल, बिक्रम कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर नरेश उरांव, मो. शाहिद अंसारी और बच्चन कुमार शामिल थे.

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल की  गिरफ्तारी पर बोली सुनीता केजरीवाल- ‘पूरा सिस्टम इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top