झारखंड कैडर के चार IPS अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल, सूची जारी

1 Min Read
Spread the love

Ranchi : झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है. इनमें 2004 बैच के दो, 2005 बैच के एक और 2007 बैच के दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं. जारी सूची के अनुसार आईजी अभियान के पद पर तैनात 2004 बैच के आईपीएस होमकर अमोल वेणुकांत, आईजी विशेष शाखा के पद पर तैनात प्रभात कुमार और वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे 2005 बैच के आईपीएस कुलदीप द्विवेदी को आईजी रैंक में सूचीबद्ध किया गया है. इसके अलावा झारखंड जगुआर आईजी के पद पर तैनात 2007 बैच के आईपीएस अनूप बिरथरे को भी आईजी रैंक में सूचीबद्ध किया गया है.

देशभर से 65 आईपीएस अधिकारी आईजी रैंक में सूचीबद्ध

केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति ने देशभर से 65 आईपीएस अधिकारियों को आईजी और आईजी समानांतर पदों पर सूचीबद्ध करने पर विचार किया था. इसके तहत देशभर के विभिन्न राज्यों से कुल 65 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक में सूचीबद्ध किया गया है. इनमें झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *