झारखंड हाईकोर्ट की अनुशंसा के बाद चार जिला जज का तबादला

Spread the love

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट की अनुशंसा के आलोक में चार न्यायाधीशों का तबादला किया गया है. डाल्टेनगंज के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश निर्वाचित सांसद एवं विधायक विनोद कुमार सिंह को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई हेतु अगले आदेश तक जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायालय डाल्टेनगंज के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. गढ़वा के विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दिनेश कुमार को अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई हेतु अगले आदेश तक विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम सह विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायालय गढ़वा के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.

गिरिडीह के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनोज चंद्र झा को अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराधों की सुनवाई हेतु जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायालय गिरिडीह के पद पर नियुक्त किया गया है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश साहेबगंज धीरज कुमार को अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अपराधों की सुनवाई हेतु अगले आदेश तक जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायालय साहेबगंज के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top