हजारीबाग के पूर्व SDO अशोक कुमार गिरफ्तार, पत्नि को जलाकर मारने का है आरोप

1 Min Read
Spread the love

Hazaribagh: पुलिस ने आज रांची में कार्रवाई करते हुए पूर्व सदर SDO अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया. प्राप्त खबर के अनुसार गिरफ्तारी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से हुई है. हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप लगा है. आपको बता दें कि अशोक कुमार के पिता को भी पिछले शुक्रवार को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साओ को गिरफ्तार किया है.

शुक्रवार की रात पुलिस ने अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साओ को हजारीबाग से गिरफ्तार किया था. पूर्व एसडीओ की पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोप में पूर्व एसडीओ के पिता भी नामजद आरोपी हैं. आपको बता दें कि पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता की जलने से मौत हो गई थी. जिसके बाद मृतका अनिता के मायके वालों ने पूर्व एसडीओ और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी इस बीच, निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अशोक कुमार फरार हो गया था, लेकिन आज पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया.

Whatsapp
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *