नहीं रहें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस, दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में थे भर्ती

2 Min Read
Spread the love

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. आज शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में उनके परिवार के अलावा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मौजूद हैं. वह दिल्ली में थीं. हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बेलगाम में थे. वे अगले दो दिनों के लिए पार्टी के कार्यक्रम के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे थे. पूर्व पीएम के निधन की खबर सुनने के बाद वे वहां से रवाना हो गए हैं और दिल्ली आ रहे हैं. इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने अगले दिन के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.

एम्स ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन की पुष्टि

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है. दिल्ली एम्स की ओर से जारी बयान में यह बात कही गई है. एम्स की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “बहुत दुख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 साल की उम्र में निधन की सूचना दे रहे हैं. उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उनका इलाज चल रहा था. 26 दिसंबर 2024 को वे घर पर अचानक बेहोश हो गए थे. घर पर ही उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई. उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *